खलिहान की भूमि पर हुए अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

 


शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर 

जहीर अहमद 
 सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में प्रशासन द्वारा बुलडोजर की कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। 

विगत सोमवार को विकासखंड बढ़नी के ग्राम पंचायत बसंतपुर में खलिहान की भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैद्य कब्जाधारकों में भय व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक भारत-नेपाल सीमा से सटे बसंतपुर गांव में शमीमा खातून पत्नी नुरुद्दीन द्वारा पिछले करीब चार वर्षों से ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर कब्जा किया जा रहा था।कब्जाधारक का मनोबल इतना बढ़ गया कि उक्त भूमि पर नींव डालकर पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया।जिसके विरुद्ध गांव की ही गीता देवी ने वाद दाखिल किया।न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई धारा 67 के तहत वाद के निस्तारण के बाद बेदखली का आदेश जारी हुआ। तहसील प्रशासन ने कब्जाधारी को कई बार नोटिस देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए पर निर्देशों की अनदेखी की गई। प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से अवैध कब्जे को हटवाकर कब्जेधारी से भूमि को मुक्त कराया गया।

उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि ग्राम समाज की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने का अभियान निरंतर जारी रहेगा।इस दौरान तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, राजस्व टीम के अलावा भारी पुलिस बल तैनात रहे।

 




टिप्पणियाँ