नेपाल के कपिलवस्तु में दो समुदायों के बीच तनाव * पुलिस फायरिंग में तीन लोग घायल * क्षेत्र में लगा कर्फ्यू



शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर 
जहीर अहमद 
 नेपाल के जिला कपिलवस्तु के महाराजगंज नगरपालिका–6 सानो बुटाहनिया चौक में शनिवार सुबह दो समुदायों के बीच तनाव के बाद स्थिति बिगड़ गई, जिसमें पुलिस की फायरिंग में तीन लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार सुबह एक मंदिर में भजन-कीर्तन के दौरान तोड़फोड़ की घटना को लेकर हिंदू और मुस्लिम समुदाय के युवाओं के बीच विवाद शुरू हुआ जो धीरे-धीरे तनाव में बदल गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसी दौरान गोली चलने से तीन लोग घायल हो गए।बढ़ते तनाव को देखते हुए जिला प्रशासन कार्यालय कपिलवस्तु ने सख्त कदम उठाते हुए क्षेत्र में अग्रिम आदेश तक के लिए कर्फ्यू लागू कर दिया। आदेश के अनुसार  दोपहर 2 बजे से अगले आदेश तक किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस या भीड़ एकत्रित होने पर रोक रहेगी।प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


टिप्पणियाँ