चेन स्नेचिंग कर भाग रहे छिनैत गिरोह के तीन अभयुक्त गिरफ्तार * एसपी द्वारा की गई गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा
अजीज अहमद
सिद्धार्थनगर ।
बांसी कस्बा में चेन स्नेचिंग कर बाईक से भाग रहे छिनैत गिरोह के तीन गुर्गों को 12 घंटे के अंदर खेसरहा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने बांसी व शोहरतगढ़ में छिनैती की गई सोने की चेन और रुपये बरामद किया। एसपी अमित कुमार आनंद ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि बांसी कस्बा के आर्यनगर मोहल्ले के कोतवाली रोड निवासी प्रमोद कुमार की पत्नी रविवार शाम 6:22 बजे संतसंग सुनकर घर वापस जा रही थी। अभी वह बाले मियां मैदान के पास पहुंची ही थी लाल रंग की बाइक पर सवार दो व्यक्तिय उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गये। सूचना पर बांसी पुलिस द्वारा कस्बा मे लगे सीसीटीवी कैमरा से फुटेज व घटना की जानकारी कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई गई। कंट्रोल रूम से सीसीटीवी फुटेज व संदेश समस्त थानों को प्रसारित किया गया।तत्पश्चात समस्त थानाक्षेत्रों में सघन चेकिंग शुरू की गई।
थानाध्यक्ष खेसरहा शशांक सिंह ने मय पुलिस बल खेसरहा संतकबीरनगर सीमा पर चेकिंग के दौरान एक अपाची बाइक चालक को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार यूटर्न लेकर भागने का प्रयास करने लगा।भाग रहे युवकों में से पुलिस ने एक युवक मुकेश भारती को घेर कर पकड़ लिया।पुलिस की पूछताछ में छिनैती की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया और अपने साथी रोहित का नाम बताया जो बाइक लेकर भाग गया था। एसओजी व सर्विलांस टीम मौके पर पहुंचकर थाना खेसरहा पुलिस बल के साथ पीछा कर रोहित को काजी रुधौली से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों की निशानदेही पर घटना का रेकी करने वाले तीसरे अभियुक्त अंबुज पांडेय को कस्बा बांसी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गये तीनों आरोपी महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। मुकेश भारती दुबौलिया, रोहित यादव ग्राम पचगंगपुर के टोला हरिमनपुर और अंबुज पांडेय करमहा गांव निवासी है।तीनो अभियुक्तों को आवश्यक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में बांसी थानाध्यक्ष अनुज सिंह, एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव, सर्विलांस प्रभारी सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें