26 जून को होगी भारतीय किसान यूनियन (अ) के जिला कार्यकारिणी की बैठक

 

 
अजीज अहमद   

सिद्धार्थनगर।
भारतीय किसान यूनियन (अ) सिद्धार्थनगर के सभी पदाधिकारियों  व जिला के पूर्व पदाधिकारीयों की बैठक जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में दिनांक 26 जून 2023 को सुबह 11 बजे संपन्न होना। भारतीय किसान यूनियन (अ) के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट विनोद कुमार चौधरी ने बताया कि जिले के सभी किसानों की अलग अलग समस्याएं हैँ जिनके निदान के लिए सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहता है।उन्ही समस्याओं के निदान के लिए जिले में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में संगठन की बैठक रखी गई है।उन्होंने जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को समय पर पहुँचकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है।

टिप्पणियाँ