शोहरतगढ़।
सशस्त्र सीमा बल 43वीं वाहिनी की सीमा चौकी अलीगढ़वा के चेक पोस्ट पर तैनात एसएसबी के जवानों ने बुधवार को अवैध तरीके से नेपाल से भारत में लेकर आ रहे 50,000 रूपए भारतीय मुद्रा और 37,000 रूपए नेपाली मुद्रा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उक्त जानकारी देते हुए 43वीं वाहिनी के कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि सूत्र द्वारा मिली जानकारी के अनुसार सीमा स्तंभ संख्या 549(44) के समीप अलिगढ़वा चेक पोस्ट पर सतर्कता बढ़ा दी गई। सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में चेक पोस्ट ड्यूटी पर तैनात मुख्य आरक्षी चितरंजन कुमार, आरक्षी आरएलएन राजू, आरक्षी महिला काजल कुमारी और गीता द्वारा चेक पोस्ट पर आने-जाने वाले लोगों की गहन रूप से तलाशी ली जाने लगी। इसी क्रम में चेक पोस्ट पर तैनात जवानों ने देखा कि एक व्यक्ति मोटरसाइकल से नेपाल से भारत की तरफ आ रहा है। संदेह के आधार पर जवानों द्वारा उस व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई उसके पास से 50,000 रूपए भारतीय मुद्रा और 37,000 रूपए नेपाली मुद्रा बरामद हुआ। उस व्यक्ति के पास प्राप्त मुद्रा से सम्बंधित कोई वैध्य कागजात नहीं था। तत्पश्चात चेक पोस्ट पर तैनात जवानों द्वारा उस व्यक्ति को जिसका नाम धर्मेन्द्र प्रसाद चौहान पुत्र चन्द्रिका लोनिया निवासी निगालिहवा -06 कपिलवस्तु नेपाल को मुद्रा एवं मोटरसाइकल के साथ गिरफ्तार कर सीमा शुल्क कार्यालय ककरहवा को अग्रिम कार्यवाही हेतु सुपुर्द कर दिया गया। कमांडिंग अधिकारी शक्ति सिंह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये नाका, पेट्रोलिंग के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है एवं अवैध रूप से हो रही तस्करी के सामान को जब्त किया जा रहा है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें