शोहरतगढ़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में डाक बंगला परिसर बढ़नी में बुधवार सुबह योगाभ्यास किया गया,कार्यकर्ताओं एवं नगर वासियों ने योग करके लोगों को निरोग होने का मंत्र दिया।
योगाभ्यास के दौरान सिद्धार्थ वेलफेयर सोसाइटी के प्रबंधक वकार मोइज ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने मे योगा अत्यंत महत्वपूर्ण है।आज लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैँ।योगा का नित्य अभ्यास करने से बीमारियों मे कमी आएगी और लोगों के जीवन मे खुशहाली आएगी।कार्यकारिणी सदस्य सलीम अहमद ने बताया कि योग हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक क्रिया है। योगाभ्यास से हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हुए अपने जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। योग वह क्रिया है, जिसके अंतर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता है।इस अवसर पर सलमान,रियाज , गनेश, उज्जवल,शिव,राजन, वकार खान, अभिषेक, राहुल,पवन,अहमद आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें