शोहरतगढ़।
एक मोटरसाइकिल अनियंत्रितब होकर गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल भेजवाया।
जनपद सिद्धार्थनगर के थाना त्रिलोकपुर में एक हीरो स्प्लेंडर प्रो वाहन नं0 UP43 S 9153 से वाहन चालक अर्जुन चौरसिया पुत्र बुधराम व मनीता पत्नी खेदेराम ग्राम डिवलीडिहा मिश्र थाना त्रिलोकपुर जनपद सिद्धार्थनगर बलरामपुर से अपने ग्राम डिवलीडिहा मिश्र जा रहे थे, कि अचानक बिस्कोहर मार्ग पर भदाव मोड़ के पास सडक में गड्डा होने के कारण अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल गिर गयी, जिससे मनीता घायल हो गयी। थाना प्रभारी त्रिलोकपुर सूर्य प्रकाश सिंह मयफौर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घायल मनीता पत्नी खेदेराम को उपचार हेतु बिस्कोहर भिजवाया। इस दौरान मौके पर शांति व्यवस्था बनी रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें