शोहरतगढ़।
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बानगंगा नदी के पुल के पास टेम्पो और बाईक की जोरदार टक्कर में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये जिनका इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ में चल रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बढ़नी की ओर से आ रही टेम्पो और शोहरतगढ़ की ओर से जा रहे बाईक सावर की टक्कर में टेम्पो और बाइक के परखच्चे उड़ गये।इस सडक दुर्घटना में टेम्पो में सवार श्याम पुत्र गया निवासी भिल्लोरी बनगाई और खजुराही निवासिनी गोल्हौरा गंभीर रूप से घायल हो गये और कई लोगो को हलकी चोटें आयीं।मौके पर थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पाण्डेय मय टीम पहुंचकर गयालों को सीएचसी शोहरतगढ़ भेजा जहाँ हलकी चोट लगी लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया जबकि गंभीर रूप से गयालों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें