बायफ और एचडीएफसी के सहयोग से पशुपालकों को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण

 

 अजीज अहमद 

 सिद्धार्थनगर।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकास खंड शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत संतोरा में स्थित बायफ कृत्रिम गर्भाधान केंद्र पर बायफ और एचडीएफसी के सहयोग से एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन कर पशुपालकों को पशुपालन के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारी दी गयी।
इस दौरान बायफ के पशुचिकित्सक डा.एके मिश्रा ने 
पशुपालन और बायफ के विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।बायफ के जिला प्रभारी युपी वर्मा ने पशुपालकों को हरे चारे के बारे मे विस्तार से बताया।उन्होंने बताया कि परिवर्तन योजना के तहत पशुपालकों को 80% अनुदान पर पूरे वर्ष भर विभिन्न प्रकार का हरा चारा दिया जायेगा।कार्यक्रम का संचालन और प्रबंधन केंद्र प्रभारी  इन्द्रेश तिवारी ने किया।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य मुरली धर उपाध्याय,राजू उपाध्याय,टुंगनाथ उपाध्याय,अन्नू उपाध्याय,उपेंद्र शुक्ला,प्रहलाद यादव आदि पशुपालक मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ