सिद्धार्थनगर
अजीज अहमद
शोहरतगढ़ स्थित सपा कार्यालय पर नि.वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष हरिनरायन यादव की अध्यक्षता मे लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जोनल,सेक्टर एवं सपा कार्यकर्ता की बैठक सम्पन्न हुई जिसमे कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत कर पार्टी के प्रत्याशी को भारी जीत दिलाने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लोकसभा प्रभारी ओंमकार पटेल ने कहा की 2024 भाजपा को हराने के लिए हमारे कार्यकर्ताओ को बूथ स्तर पर मेहनत करने की जरूरत है।उन्होंने कहा की हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करके ही 2024 मे भाजपा सरकार को हराया जा सकता है।बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सांसद आलोक तिवारी,वीरेंद्र तिवारी,रामू यादव,विष्णु उमर, वकार मोइज खान,बलराम चौरसिया,वकील खान,पिंटू पटेल, अरुण चौधरी,धीरेंद्र चौधरी,गुड्डू सिंह,मदन मोहन सिंह,मुक्तेश्वर यादव,शशांक शेखर,अशफाक पटेल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें