विश्व नशा मुक्ति निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

 
 
शोहरतगढ़़।
चन्दन कुमार वर्मा
शोहरतगढ़़ विकास खण्ड के ग्राम पंचायत करहिया में विश्व नशा मुक्ति निषेध दिवस पर ग्राम पंचायत करहिया के ग्राम प्रधान करम हुसैन की अध्यक्षता में जन जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में    
 नशा मुक्त भारत के निर्माण में युवाओं को नशे से दूर रहने की अपील की गई।
जिसमें सशस्त्र सीमा बल के सहायक कमांडेंट एवं सीमावर्ती गांव क्षेत्र में कार्य कर रही सामाजिक संस्था प्लान इंडिया, मानव सेवा संस्थान, युवा सामाजिक संस्थान द्वारा ग्रामवासियों को नशा मुक्ति के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया।इस दौरान स्थानीय समस्याओं को लेकर ग्रामवासियों के साथ चर्चा भी की गयी।करहिया प्रधान क्रम हुसैन ने  सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे तस्करी पर चर्चा करते हुए उसपर अंकुश लगाने पर जोर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान करम हुसैन,कृष्ण गोविन्द चौधरी, श्याम वृक्ष, फूलमती, शोभा सोनी, सन्दीप, इकबाल हुसैन, राम लखन, घनश्याम, शैलेन्द्र कुमार, रामजीत, दशरथ चौधरी, अजय चौरसिया, रामप्रताप चौधरी, मोहम्मद खलील, बाबूराम, रामकृष्ण वर्मा आदि ग्रामवासी मौजूद रहे ।

टिप्पणियाँ