नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

 
शोहरतगढ़।

 सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शोहरतगढ़ के महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत ग्राम पैकी में गोष्ठी का आयोजन कर क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक किया गया।
प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ पंकज पाण्डेय के पर्यवेक्षण में  थाना शोहरतगढ क्षेत्र के ग्राम पैकी में महिला बीट पुलिस अधिकारी द्वारा गांव की महिलाओं के साथ गोष्ठी कर संवाद किया गया तथा महिलाओं से उनकी समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया गया । उपस्थित महिलाओं द्वारा किसी तरह की शिकायत नही की गई।महिलाओं  को सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं व हेल्पलाइन नंबर यू0पी0 112, 1090, 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन नं0 1930 आदि की जानकारी दी गई। संवाद के दौरान सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम, सोशल मीडिया से संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं को जागरूक किया गया । संदिग्ध व्यक्ति मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा गया ।मिशन शक्ति टीम में म0का0 साधना यादव प्रथम, का0 मोहन गौड़,का0 अशोक पासवान शामिल रहे।

टिप्पणियाँ