भागदौड़ और तनाव भरे जीवन में बीमारियों से बचाता है योग- सांसद जगदम्बिका पाल

शोहरतगढ़। सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ क़स्बा स्थित शिवपति इंटर कॉलेज प्रांगण में नगर पंचायत शोहरतगढ़ द्वारा आयोजित नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाया गया।जिसमें शासन द्वारा निर्धारित योगा प्रोटोकॉल के तहत प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया गया।
योगभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि इस भागदौड़ और तनाव भरे जीवन में बीमारियों से बचने योग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष विश्वभर में 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 मनाया जा रहा है। इस वर्ष योग दिवस 2023 की थीम 'वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग' का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी प्रदीप यादव, नायब तहसीलदार गौरव कुमार, अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह, प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह, एसपी अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि परागराम यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कैशलेन्द्र त्रिपाठी, शिक्षक नेता राम विलास यादव, सभासद सतीश चंद्र वर्मा, सभासद प्रतिनिधि राजकुमार मोदनवाल, सभासद दिनेश कुमार, सभासद मनोज कुमार, सभासद प्रतिनिधि शिवरतन कन्नौजिया, सभासद प्रतिनिधि प्रमोद श्रीवास्तव, लिपिक राजेश त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, बीडी गुप्ता, श्रीनिवास, मनोज, मुकेश, सूरज निगम, अक्षय, अंकित, गौरव शर्मा सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ