शान्ति भंग के आरोप में पांच गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

 सिद्धार्थनगर।

जनपद सिद्धार्थनगर के थाना शोहरतगढ़ प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पाण्डेय के निर्देशन में उ.नि. गिरिजाशंकर यादव मय टीम शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना शोहरतगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत शान्ति भंग करने वाले पंच व्यक्तियों को  धारा 151/107/116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।
पुलिस ने मय टीम ने शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लेदवा निवासी आज्ञाराम यादव पुत्र रामकिशुन यादव उम्र 28 वर्ष,जनार्दन यादव पुत्र त्रियुगी प्रसाद यादव उम्र 34 वर्ष,गोली निषाद पुत्र स्व० बुद्धू उम्र 50 वर्ष,रामचरन पुत्र स्व0 बुद्धू उम्र 48 वर्ष  निवासी लेदवा,राधेश्याम पुत्र संतोशी उम्र 45 वर्ष समेत पांच आरोपियों को धारा 151/107/116 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया।आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० गिरिजा शंकर यादव,हे०का० श्याम बहादुर चौहान,का० बृजेश यादव शामिल रहे।

टिप्पणियाँ