नगर पंचायत शोहरतगढ़ के बोर्ड की पहली बैठक संपन्न



अजीज अहमद    
सिद्धार्थनगर।
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ पंचायत सभागार में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल की अध्यक्षता में नव निर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक संपन्न हुई,बैठक में जनहित में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बोर्ड की प्रथम बैठक में सभी सदस्यों का आपस में सामान्य परिचय अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह द्वारा कराने के उपरांत निर्धारित बिंदुओं क्रमशः साफ-सफाई, जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने, जलभराव रोकने, सफाई सामग्रियों की उपलब्धता आदि एवं कृषकों के नहरों सिल्ट की सफाई एवं वाटर एटीएम की मरम्मत, रिबोर कराए जाने पर चर्चा कर उसे ठीक कराने का निर्देश दिया गया।आपातकालीन स्थिति में नागरिकों के लिए एक अदद एंबुलेंस की उपलब्ध कराने की व्यवस्था, मोबाइल विद्युत ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की व्यवस्था, सभी शौचालय आदि की  मरम्मत कराने और शीघ्र ही पूर्ण बोर्ड बैठक कराकर भविष्य की व्यापक कार्य योजना तैयार कराये जाने की बात कही।बोर्ड की पहली बैठक में चैयरमैन उमा अग्रवाल के साथ वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर से निर्मला देवी, वार्ड नंबर 2 अटल नगर से मनोज कुमार, वार्ड नंबर 3 संत रविदास नगर से प्रियंका श्रीवास्तव, वार्ड नंबर 4 दशरथ नगर से मंजू मोदनवाल, वार्ड नंबर 5 महर्षि वाल्मीकि नगर से शिव शंकर, वार्ड नंबर 6 आर्य नगर से मीरा देवी, वार्ड नंबर 7 सुभाष नगर से दिनेश कुमार, वार्ड नंबर 8 श्री राम जानकी मंदिर से सरोज कनौजिया, वार्ड नंबर 9 शिव नगर से अनूप कसौधन, वार्ड नंबर 10 गांधीनगर से अशरफ अंसारी, वार्ड नंबर 11 रघुनाथ नगर से सुमन गौड़, वार्ड नंबर 12 हनुमंत नगर से सतीश चंद्र वर्मा, वार्ड नंबर 13 वेणी माधव नगर से शिव प्रकाश, वार्ड नंबर 14 मां भारती नगर से वकील खान, वार्ड नंबर 15 मोतीलाल नगर से संध्या बैठक में मौजूद रहे।
बैठक को लेकर अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने कहा कि बोर्ड की पहली बैठक सफल रही। बोर्ड की पहली बैठक से ही विकास से संबंधित परियोजनाओं का खाका तैयार किया जा रहा है। द्वितीय बैठक में विकास से संबंधित परियोजनाओं पर चर्चा की जाएगी। चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि पहली बार मूल जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई है जो बेहद प्रभावी रहा। नवनिर्वाचित सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से  विकास कार्यो पर भी बृहद चर्चा की जयेगी। नगर विकास को लेकर किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

टिप्पणियाँ