कांग्रेस लीडर राहुल गांधी की सजा पर लगी रोक * कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने मिठाई बांट कर जताई खुशी


 

सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। 
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी को मिली सजा पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने पर दीपक यदुवंशी प्रदेश महासचिव उत्तर प्रदेश  कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया ने लोगों में मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया।
 दीपक यदुवंशी ने कहा कि जानता का भरोसा खो चुकी भाजपा सरकार ने राहुल गांधी को जबरदस्ती मुजरिम बनाने पर तुली हुई है।परन्तु देश संविधान से चलता है किसी के निजी सोच से नहीं।सच्चाई की जीत हमेशा होती है।इससे केंद्र सरकार बौखला गई है।सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए ऊल जलूल हरकत करने से बाज नहीं आ रही है।
 जानता सरकार बनाना जानती है तो सत्ता से उखाड़कर फेंकना भी जानती है।जनता इस सरकार    के झूठे वादे और जुमलेबाजी से ऊब चुकी है। जनता केंद्र में अब कांग्रेस पार्टी की सरकार चाहती है।क्यूंकि जनता को बीते दस वर्षो में सिर्फ धोका ही मिला है।जनता को मालूम हो चुका है कि सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही जनता की हितैसी पार्टी है।जनता का रुझान देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में जनता कांग्रेस पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।इस दौरान लालजी यादव,सोनू सैनी, वाहिद अली,कपिल यादव, सरतुल्लाह,गोविंद यादव, परमेस्वर भारती, अनिल चौधरी, जनार्दन,  दिनेश  सहनी, गुरुप्रसाद यादव, अरविन्द चौबे, मल्हू प्रधान, रामरक्षा, जेडी आदि मौजूद रहे। 


टिप्पणियाँ