उत्तर प्रदेश का बजट पेश हो चुका है।लोग इस बजट को अपने - अपने नजरिए से देख रहे हैं।इस बजट पर लोगों की राय जानने की कोशिश की गई है।कोई इसे प्रदेश के लिए हितकारी बता रहा है तो कोई इससे लोगों को मायूसी मिलने की बात कर रहा है।
जिला अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद
जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष काजी सुहैल अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार का बजट पूरी तरह जनविरोधी और दिशाहीन है। इसमें महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और युवाओं की समस्याओं के समाधान का कोई ठोस प्रावधान नहीं है। बड़े आंकड़ों के पीछे सरकार ने ज़मीनी सच्चाई छिपाने की कोशिश की है। यह बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में असफल है।
जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर जिलाध्यक्ष
काजी सुहैल अहमद
नीलेश चौधरी,भाजपा नेता ने कहा कि योगी सरकार का ऐतिहासिक बजट है,जिसमें सभी वर्गों के उत्थान की बात की गयी है।यह बजट राष्ट्रवादी विचारों से प्रेरित है।
उत्तर प्रदेश सरकार का बजट नौकरी-रोजगार की मांग कर रहे नौजवानों को फिर निराश किया है,बजट में सिद्धार्थनगर का जिक्र न होने से मायूसी हई।
विष्णु उमर,सपा नेता
सरकार ने बजट में कई जनकल्याणकारी योजनाओं की घोषणा हुई है जिससे प्रदेश के लोगों को व्यापक लाभ होगा जनपद में रोजगार को लेकर घोषणा न होने से निराशा हाथ लगी।
वकार मोईज खान,सामाजिक कार्यकर्ता
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें