भाजपा सरकारी मशीनरी का कर रही दुरुपयोग - उग्रसेन सिंह

सिद्धार्थनगर
(शोहरतगढ़)
जहीर अहमद 
विधान सभा क्षेत्र के बाणगंगा चौराहे पर आयोजित पीडीए जन पंचायत को संबोधित करते हुए शोहरतगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने प्रदेश की भाजपा सरकार और स्थानीय नेताओं की दमनकारी नीतियों पर तीखा प्रहार किया।
पंचायत को संबोधित करते हुए  उग्रसेन सिंह ने भाजपा पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हार के डर से बौखला गई है। क्षेत्र के बीएलओ विजय यादव जैसे ईमानदार अधिकारियों पर फॉर्म-7 के जरिए जनता का नाम काटने का अनैतिक दबाव बनाया जा रहा है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और अभद्रता की जा रही है, जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) की एकजुटता ही इस तानाशाही सत्ता का अंत करेगी। भाजपा की 'फूट डालो और राज करो' की नीति अब उत्तर प्रदेश में नहीं चलेगी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हम हर गांव और हर बूथ पर मजबूती से डट जाएं और एक भी वोट कटने न पाए । 2027 में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना सभी कार्यकर्ताओं का एकमात्र संकल्प है। यह लड़ाई प्रदेश के विकास और युवाओं के भविष्य को बचाने की है।इस दौरान समाजवादी योद्धाओं ने 2027 में समाजवादी सरकार बनाने का हुंकार भरा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष लाल जी यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुशल तिवारी, प्रदेश सचिव रामू यादव और विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव,लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव दिनेश जी, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष विष्णु उमर जी, छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष सूरज भाई  मदन मोहन जी , सुदीप जी गुड्डू भाई, राजेश भाई, , नीरज कुमार, मोहम्मद रजा चाचा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ