इटवा में कांग्रेसियों द्वारा निकाली गई पदयात्रा

* मनरेगा को मूलस्वरूप में बहाल करने की हुई मांग
जोरदार मांग
सिद्धार्थनगर 
जहीर अहमद 
मनरेगा से महात्मा गांधी जी का नाम हटाने, योजना में किए गए हालिया बदलावों को वापस लेने और मनरेगा के मूलस्वरूप की बहाली की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद की अगुवाई में इटवा के कुर्सियां पुल से पदयात्रा निकाली। 

पदयात्रा करहिया पुल से प्रारंभ होकर इटवा इटवा ब्लॉक होते हुए इटवा चौराहा के रास्ते इटवा तहसील पहुंची।जहां महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार इटवा को सौंपा गया। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता पार्टी का झंडा एवं महात्मा गांधी जी का चित्र हाथों में लेकर चलते रहे और मनरेगा के मूल स्वरूप की बहाली की मांग करते रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद एवं जिला उपाध्यक्ष जावेद मुकीम ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण गरीबों और मजदूरों के लिए जीवनरेखा है। योजना से महात्मा गांधी जी का नाम हटाना उनके विचारों और श्रमिक हितों का अपमान है। उन्होंने मांग की कि मनरेगा में काम की गारंटी, मजदूरी की गारंटी और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए तथा सभी हालिया बदलावों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
पूर्व प्रदेश सचिव डॉ नादिर सलाम, मनरेगा को आर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव एवं जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह ने कहा कि ने कांग्रेस पार्टी हमेशा से श्रमिकों और वंचित वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। मनरेगा के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार को श्रमिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए योजना को पूर्ववत लागू करना चाहिए।

इस अवसर पर अनिल सिंह उर्फ अन्नू, सादिक अहमद, ज्ञानेंद्र पांडेय, पंकज चतुर्वेदी, सतीश चन्द्र त्रिपाठी, इश्तियाक चौधरी, गालिब बिसेन, अकील अहमद उर्फ मुन्नू, मैनुद्दीन प्रधान,  शमशाद अहमद, अश्विनी सिंह सोलंकी, श्याम किशोर पांडेय, रियाज़ मनिहार, आसिफ़ रिज़्वी, डॉ प्रमोद कुमार, होरी लाल श्रीवास्तव, बीपत राम शर्मा, रियाजुद्दीन राईनी, शौकत अली, उमेश गौतम, शब्बीर अहमद, जैसराम, हलीम, गुरु प्रसाद, लालजी गुप्ता, भावनाथ मिश्रा, इनायतुल्लाह, शकील अहमद, बैतुल्लाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
   

टिप्पणियाँ