एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन चलाया विज्ञान जनजागरण अभियान




*10-दिवसीय निःशुल्क विज्ञान जनजागरण अभियान में 5000 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

सिद्धार्थनगर।
जहीर अहमद 
डे एंड नाईट स्पेस फाउंडेशन गोरखपुर द्वारा 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में 10-दिवसीय निःशुल्क विज्ञान जनजागरण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत हैंड्स-ऑन साइंस एक्टिविटी, वैज्ञानिक व्याख्यान तथा दूरबीनों के माध्यम से आकाश दर्शन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गये जिनमें विद्यार्थियों और शिक्षकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य विज्ञान को सरल, रोचक और व्यवहारिक रुप में समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाना तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तार्किक दृष्टिकोण और नवाचार की भावना विकसित करना था। प्रतिभागियों को स्वयं वैज्ञानिक प्रयोग करने का अवसर दिया गया।जिससे विज्ञान को प्रत्यक्ष अनुभव के माध्यम से समझने का अवसर मिला।यह अभियान गोरखपुर के साथ-साथ कुशीनगर,देवरिया,महराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती और सिद्धार्थनगर जनपद में आयोजित किया गया जिसमें लगभग 5000 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभियान का शुभारंभ महात्मा बुद्ध के महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर से हुआ और समापन महात्मा बुद्ध की जन्मस्थली सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा में किया गया।अभियान के दौरान मालती देवी हायर सेकेंडरी स्कूल कुशीनगर,हीरामन महात्तम पी.जी. कॉलेज देवरिया,लिटिल फ्लावर स्कूल गोरखपुर,राजकीय हाई स्कूल नवापार, ब्लू बेल्स जूनियर हाई स्कूल, हरिश्याम इंटरमीडिएट कॉलेज महराजगंज, प्रैक्सिस विद्यापीठ बस्ती,कासिम इंटर कॉलेज सिद्धार्थनगर व कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा शोहरतगढ़ सहित कई शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित किये गये।कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विज्ञान संचारकों और विशेषज्ञों — चंद्रमौली जोशी, चित्रा सिंह ‘अंतरिक्ष देवी’, अमर पाल सिंह, राहुल व्यास, संतोष कुमार और डॉ. अनूप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और जिज्ञासा बनायें रखने के लिए प्रेरित किया।फाउंडेशन की संस्थापक प्रिया यादव ने कहा कि यह पहल विज्ञान को जन-जन तक पहुँचाने का एक दूरदर्शी प्रयास है जिससे नई पीढ़ी में वैज्ञानिक चेतना और अनुसंधान की भावना को मजबूत किया जा सके।फाउंडेशन द्वारा आयोजित सभी कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क रहे और भविष्य में भी ऐसे विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किये जाने की योजना है।
कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय लेदवा शोहरतगढ़ में समापन के अवसर पर चित्रा सिंह, अमरेश कुमार, राकेश कुमार राज,मुस्तन शेरुल्लाह, बृजेश यादव, सिद्धार्थ कुमार,पवन चौरसिया, मनमोहन, राकेश जायसवाल, कमलेश मिश्रा, चंद्र प्रकाश उर्फ चिंटू, रामानंद पाण्डेय, सुग्रीव यादव, निसार चौधरी,राधेश्याम, रेनू मद्धेशिया,आशा चौधरी, शांति देवी,सोनमती,कोइला चौधरी, राधिका, राजकिशोर चौधरी सहित छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ