सर्विलांस सेल द्वारा गिरे व खोये लगभग 12 लाख 10 हजार रुपये के 83 मोबाइल बरामद। * पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वामियों को सौंपा गया मोबाईल
सिद्धार्थनगर।
जहीर अहमद
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों से खोये व गुम हुए मोबाईल को उनके स्वामियों को सौंपा गया।मोबाईल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।
सिद्धार्थनगर जनपद में विभिन्न स्थानों पर गिरे व गुम हुए मोबाईल फोन की सूचना पुलिस कार्यालय एवं सम्बन्धित थाने को उपलब्ध करायी गयी थी। जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सर्विलांस टीम को निर्देशित किया गया था। जनपदीय सर्विलांस टीम व थानों के सीईआईआर पोर्टल पर नियुक्त कर्मचारियों के अथक प्रयास से 83 अदद मोबाइल फोन को बरामद किया गया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 10 हजार रुपये है। पुलिस कार्यालय सिद्धार्थनगर पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन ने बरामद मोबाइल फोन को सम्बन्धित मोबाइल धारकों को सौंपा। इस सफलता पर मोबाइल धारकों द्वारा जनपदीय पुलिस की प्रशंसा की जा रही है। मोबाइल धारकों ने बताया गया कि उन्हेंं विश्वास नही था, कि उन्हे अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिल पायेगा। पुलिस ने मोबाइल धारकों को सचेत किया कि अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा जिम्मेदारी से करें। इस दौरान मोबाईल बरामद करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी सर्विंलास सेल सिद्धार्थनगर उप निरीक्षक हरेन्द्र चौहान, प्रभारी एण्टी थेफ्ट टीम सिद्धार्थनगर उप निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्र, सर्विलांस टीम से मुख्य आरक्षी जनार्दन प्रजापति, मुख्य आरक्षी विवेक कुमार मिश्रा, मुख्य आरक्षी पुष्पेन्द्र, आरक्षी अभिनन्दन सिंह, आरक्षी संजीव कुमार गोयल मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें