सिद्धार्थनगर / शोहरतगढ़
जहीर अहमद
शोहरतगढ़ पुलिस टीम ने लूट की योजना बना रहे एक शातिर गिरोह का पर्दाफास करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं।उक्त बातें शोहरतगढ़ में क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।उन्होंने कहा कि पुलिस टीम द्वारा समय से गिरोह का फर्दाफास कर सराहनीय कार्य किया है।इससे बड़ी घटनाओं पर विराम लगा है।
गिरफ्तार आरोपियों में रियाज अहमद उर्फ अकील अहमद, शिवकुमार चौहान उर्फ मनगाठू, कौशल मिश्र और अखिलेश गड़ेरिया शामिल हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे जिसे पुलिस ने समय रहते मामले का पर्दाफास कर घटना को अंजाम देने से पहले ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया। इस सफल अभियान में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें