शहीद दिवस पर होगा छात्र,युवा,किसान सम्मेलन का आयोजन

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर 
जहीर अहमद 

सिद्धार्थनगर जिले के वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम शोहरतगढ़ में शहीद दिवस के अवसर पर आगामी 23 मार्च को शहीद दिवस पर छात्र,युवा,किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया है।जिसमें 'शहीद भगत सिंह, डॉ. राम मनोहर लोहिया और महात्मा गांधी के सपनों का भारत ' विषयक पर विशेष चर्चा की जाएगी।उक्त जानकारी देते हुए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक यदुवंशी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिलाध्यक्ष रामविलास यादव की अध्यक्षता में संपन्न होगा।कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मानव मूल्य पुनर्स्थापन के संस्थापक प्रणेता राजदेव प्रसाद और विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस केशव चंद यादव,राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक) अब्दुल कलाम, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डीडीयू गोरखपुर अमन यादव के अलावा पूर्व विधायक व सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव,पूर्व विधायक प्रत्याशी सपा नवीन कुमार दूबे, वरिष्ठ भाजपा नेता( विधान सभा डुमरियागंज) रामकुमार उर्फ चिंकू यादव,नगर पालिका अध्यक्ष सिद्धार्थनगर गोविंद माधव,पूर्व ब्लॉक प्रमुख बढ़नी प्रदीप पथरकट्ट,प्रदेश सचिव अपना दल (एस) अनिल कुमार चौधरी, जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर काजी सुहैल अहमद सहित भारी संख्या में नेता शामिल हो रहे हैं।जो अपने - अपने अमूल्य विचारों से लोगों का मार्गदर्शन करेंगे।

टिप्पणियाँ