पीडिए का किसान,नौजवान,मजदूर सम्मेलन संपन्न * हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है भाजपा सरकार- राम प्रसाद चौधरी, सांसद
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर
जहीर अहमद
शोहरतगढ़ क्षेत्र के मड़वा चौराहे के पास सपा नेता पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी के नेतृत्व में पीडिए का किसान,नौजवान,मजदूर सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें मौजूदा भाजपा सरकार को जानविरोधी बताते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून ने कहा कि देश का कानून को न मानने वाली भाजपा सरकार में जनता की भलाई के बजाय अपना भला करने में जुटी हुई है।भाजपा सरकार अम्बानी, अडानी का कर्जा माफ़ कर देश को गर्त में धकेलने का काम कर रही है।मौजूदा भाजपा सरकार
में महिलाओं का उत्पीड़न कर रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ कर फेंकने का काम करें जिससे आगामी पीडीए सरकार में जनता को बेहतर लाभ मिल सके।क्यूंकि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा सरकार में विभिन्न योजनाएं चलाकर प्रदेश में आखिरी पायदान पर खड़ी जानता को भी लाभ पहुँचाने का काम करके दिखाया है।सपा के पूर्व मंत्री शैलेन्द्र यादव उर्फ़ ललई यादव ने कहा कि देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जिसने इस देश को बहुत बड़ा कर्जदार देश बना चुकी है।उन्होंने कहा कि देश में तेल और गैस की दिक्कत है और नेता लोग कह रहे हैं कि देश में भरपूर तेल और गैस है। आजादी के बाद ईरान लगातार पाक का विरोध करता रहा उस ईरान के जहाज को जो भारत से ईरान जा रहा था उसे अमेरिका ने डुबो दिया पर भारत के पीएम ने एक शब्द नहीं बोल सके।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पड़ोसी देशों से ताल्लुकात अच्छे नहीं रह गये।यह भाजपा की विदेश नीति है।उन्होंने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था और किसानों की हालत बदतर हो गयी है।बिना नाम लिए कहा कि अंधभक्तों के चाचा ने अमेरिका से डील किया है अब अमेरिका से पनीर और दूध आएगा जो नॉन वेजेटेरियन होगा। भाजपा सरकार 9 वर्ष में किसानों की उपज का रेट दो गुना कर सकती थी पर बिजली का दाम बढ़ा रहे हैं।दस बीघे का किसान अपने बच्चे को अच्छे स्कूल में नहीं पढ़ा सकता है।
राष्ट्रीय सचिव व सांसद बस्ती राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि देश में गैस एजेंसियों पर बड़ी - बड़ी लाइनें लगी हैं।गैस के आभाव में छोटे-छोटे होटल बंद हो गये हैं।भाजपा सरकार ने मनरेगा को ख़त्म कर किसान मजदूरों को बेरोजगार बनाने का काम किया है।सरकार किसानों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं तय कर पा रही है। किसान का लागत दो गुना तो हो गया है पर आय नहीं जिससे किसानों की हालत बदतर हो गई है।हर वर्ष दो करोड़ रोजगार देने का वादा करने वाली भाजपा सरकार ने देश के 15 करोड़ शिक्षितों को बेरोजगार घूम बेरोजगार बना दिया।आज देश का नौजवान,किसान, परेशान है। अंत में उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में पीडिए की सरकार बनाएं। जिससे देश और प्रदेश का बेहतर भला हो सके। सम्मेलन को बांसी के पूर्व विधायक एवं सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, डुमरियागंज विधायक सैयदा खातून, लोकतंत्र सेनानी बेचई यादव, राममिलन भारती और प्रदीप पत्थरकट्ट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन घिसियावान यादव ने किया।
इस दौरान सपा नेत्री विभा शुक्ला, जावेद अहमद, अलाउद्दीन, हरिराम यादव, कमरुज्जमा, रिंधु पासवान, विजय चौधरी, रामसेवक लोधी, धीरू यादव, राम यादव, अंगद यादव, पप्पू यादव, अब्दुल कलाम, अवनिंद्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें