पीपीएस महोत्सव में छात्र - छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा , बटोरी खूब वाहवाही

शोहरतगढ़। 
जहीर अहमद 
आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के दशरथ नगर वार्ड स्थित पीपीएस पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक व देशभक्ति प्रस्तुतियों से लोगों को भावविभोर कर दिया।देर रात तक चले इस भव्य आयोजन में उपस्थित दर्शक बच्चों की प्रतिभा देखकर मंत्रमुग्ध हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन करते रहे।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने “मेरा रंग दे बसंती चोला” और “मां तुझे सलाम” जैसे देशभक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं किसान जागरूकता पर आधारित आकर्षक झांकियों ने भी लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को देशभक्ति और उत्साह से सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में कला, विज्ञान एवं स्वच्छता विषयों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसने लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ छात्रों की रचनात्मकता और सामाजिक सोच को भी उजागर किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का सशक्त मंच प्रदान करते हैं और उन्हें भविष्य में उच्च पदों पर पहुंचकर देश सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।डॉ. पवन मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि वार्षिकोत्सव जैसे कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपनी छिपी प्रतिभा को पहचानकर उसे निखार पाते हैं। प्रदेश सचिव अपना दल एस अनिल चौधरी ने कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार के आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए, जिससे छात्रों की रचनात्मकता को सही दिशा मिल सके। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें।कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार की सराहनीय पहल भी देखने को मिली। रुंगटा साड़ीज के प्रोपराइटर गोपी रुंगटा एवं श्याम रुंगटा द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को बैग, टिफिन और थर्मस वितरित किए गए। इस पहल से बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यालय प्रबंधक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव ने दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ता है।
कार्यक्रम का संचालन संदीप कुमार एवं इमरान खान ने किया। अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,अनिल कुमार चौवरी, (प्रदेश सचिन अपना एस), डॉ पवन मिश्रा जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन,कौशलेन्द्र त्रिपाठी,राम विलास यादव, सूर्य प्रकाश पाण्डेय, रवि सिंह, प्रबन्धक पाटेश्वरी प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य राम अचल श्रीवास्तव,सर्वेश सिंह,रघुराज त्रिपाठी,त्रिलोकी नाथ पाण्डेय, श्याम रुंगटा,कृष्ण देव मिश्रा, राजेंद्र उर्फ नीलू रंगटा, मनोज शुक्ला, सुदामा गिरि, विनोद  कुमार उपाध्याय,वीरेन्द्र‌ कुमार गौड, विक्रांत सिंह, विजय पाण्डेय,विनोद चौधरी, बलराम चौधरी, सुनील,सरंक्षक कृष्ण देव मिश्रा, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी,सूर्यकान्त उपाध्याय,संदीप कुमार,कैलाश, श्रवण कुमार,दिनेश कुमार,अभिरेन्द्र सिंह, राहुल चौधरी,
सिराज अली,जनार्दन चौधरी, कार्तिकेय पाण्डेय, अर्जुन चौधरी,अनिल पाठक,रीना श्रीवास्तव,रेनू वर्मा, सरिता वर्मा,फिरदोस बानी,पूनम, अनीता,प्रतिभा,निकिता, सौम्या,खुशी,सलोनी,दीपिका,कल्पना,रोहित, सत्यम्, अमित, कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, पीरअली (नाल वादक), गोपाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र- छात्राएं, अभिभावक व नगरवासी मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ