शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर।
जहीर अहमद
थाना शोहरतगढ़़ पुलिस टीम द्वारा एक वांछित अभियुक्त
को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ मंयक द्विवेदी के कुशल निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक सन्तोष कुमार यादव मय टीम द्वारा सम्बन्धित मु0अ0स0 44/26 धारा 87,69,351(3) बीएनएस थाना शोहरतगढ जनपद सिद्धार्थनगर से सम्बन्धित नामित अभियुक्त राहुल चौहान पुत्र स्व0 बसन्त चौहान (26 वर्ष) निवासी ग्राम कलनाखोर थाना खेसरहा जनपद सिद्धार्थनगर को चेकिंग के दौरान खुनुवां मोड के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। विधिक कार्यवाही कर पुलिस ने अभियुक्त को जेल भेज दिया।अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक सन्तोष कुमार यादव, कांस्टेबल प्रभाकर यादव, कांस्टेबल राधेश्याम चौहान शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें