शोहरतगढ़ क्षेत्र में बहुप्रतीक्षित मार्गों के निर्माण की मिली अनुमति * विधायक विनय वर्मा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार।
शोहरतगढ़।
जहीर अहमद
शोहरतगढ़ विधान सभा क्षेत्र में लंबे समय से सड़कों की जर्जर स्थिति से लोग काफी परेशान हैं। यहाँ आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि लोगों ने “सड़क नहीं तो वोट नहीं” जैसा कठोर संकल्प तक ले लिया। उक्त बातें विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहीं।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को आश्वस्त किया गया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार में सड़कों का निर्माण हर हाल में कराया जाएगा।उन्होंने कहा कि बड़े हर्ष की बात है कि क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों नेपाल बॉर्डर से बाबा असरफदास समाधि स्थल तक संपर्क मार्ग, ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द तक संपर्क मार्ग (मिसिंग लिंक) तथा ग्रामसभा बरहिया संपर्क मार्ग (मिसिंग लिंक) के निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है।ये सड़कें क्षेत्र के विकास की मजबूत नींव हैं। इनके बन जाने से गांव का संपर्क बेहतर होगा। आम जनमानस को राहत मिलेगी और क्षेत्र की तरक्की को नई गति प्राप्त होगी।विधायक विनय वर्मा ने उक्त सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें