शोहरतगढ़/ सिद्धार्थनगर
जहीर अहमद
चिल्हिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, थाना चिल्हिया में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 20/2026, धारा 109(1), 190, 191(2), 191(3), 115(2), 352, 324(4), 333 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में रविवार को ग्राम बचड़ा-बचड़ी से दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सुभाष निषाद एवं धर्मेन्द्र निषाद पुत्र पीताम्बर निषाद, निवासी ग्राम बचड़ा-बचड़ी, थाना चिल्हिया के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों को जेल भेज दिया है।इस दौरान उपनिरीक्षक राजेश कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल ओमपाल गौतम, कांस्टेबल अजय कुमार एवं ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें