शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)
शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भरौली में ‘ग्राम चौपाल, गांव की समस्या, गांव में समाधान’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि जनता से सीधा संवाद ही लोकतंत्र की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। ग्राम चौपाल का उद्देश्य यही है कि गांव के लोगों की समस्याएं गांव में ही सुनी जाएं और उनका समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जनभागीदारी बेहद जरूरी है। शासन की मंशा के अनुरूप गांव-गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना और पात्र लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराना ही ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपनी समस्याएं और सुझाव खुलकर रखें, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

कार्यक्रम में आयोजक राम पाठक, संचालक गुग्गी एल. राही, अनंत राम पाठक, वीरेंद्र कुमार, बेचन यादव, विशम्भर मिश्रा, बृजराजे सिंह, नंदलाल बोघरी, सत्य प्रकाश द्विवेदी, नारायण पासवान, संजय पाठक, आकाश पांडेय, मुकेश एवं दिनेश सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें