सिद्धार्थनगर
जहीर अहमद
पड़ोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के कपिलवस्तु जिले के माया देवी गांवपालिका वार्ड नम्बर-07 के टोला बसन्तपुर में गेहूं कटाई के दौरान कम्बाइन में अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे रऊवाब तेली, यशोदा मिश्रा सहित 06 लोगों का कुल 60 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जल गई। कम्बाइन चालक ने देखा कि कम्बाइन जल रही है तो फुर्ती दिखाते हुए वह 300 मीटर दूर पोखरे में जलती हुई कम्बाइन को लेकर घुस गया, जिससे कम्बाईन जलने से बच गया। लोगो की भीड़ नजारा देखती रही और दमकल ने आग पर काबू पा लिया था। कम्बाइन मालिक बाले तेली ने जेसीबी, ट्रैक्टर के माध्यम से कम्बाइन को बाहर निकलवाया। नेपाल प्रशासन जली हुई फसल का आकलन करने में जुट गई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें