एनएच-730, चेतिया मोड़ पर पुलिस ने सघन चेकिंग कर 72 वाहनों का किया चालान * बिना हेलमेट, तीन सवारी व बिना नम्बर प्लेट वाहनों पर हुई कार्रवाई, 85 हजार रुपये वसूला गया जुर्माना
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर
जहीर अहमद
नगर पंचायत शोहरतगढ़़ में चेतिया मोड़ के पास शोहरतगढ़-चिल्हियां मार्ग एनएच-730 पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद की मौजूदगी में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 85 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी बैठाकर चलने वाले, बिना नंबर प्लेट और आवश्यक प्रपत्रों के अभाव में चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 72 वाहनों का चालान कर 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद ने बताया कि पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित चार स्थानों पर नियमित चेकिंग करें। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं कम उम्र के वाहन चालकों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियन्त्रण पाया जा सके। उन्होंने कहा कि अपराध नियन्त्रण के दृष्टिकोण से भी पुलिस सतर्क है और चेन स्नेचिंग जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान थाना प्रभारी शोहरतगढ़़ नवीन कुमार सिंह, निरीक्षक सुभाष यादव, निरीक्षक अवधेश पाण्डेय, उप निरीक्षक सन्तोष यादव, उप निरीक्षक रामबदन यादव, हेड कांस्टेबल दिनेश यादव, बलराम गौड़, रामकरन निषाद, अजय कुमार, मदन राय, रामप्रवेश यादव, सतीश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें