राजनीति में हिस्सेदारी पाने के लिए मुस्लिम समाज को आगे आने की है जरूरत - मो. इस्हाक अंसारी


शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)
जहीर अहमद
राजनीति में मुस्लिम समाज को भी हिस्सेदारी चाहिए इसके लिए आवाज बुलंद करना होगा।


उक्त बातें आल इंडिया पशमान्दा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष मो. इस्हाक अंसारी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि राजनैतिक पार्टियां मुस्लिम समाज के लोगों के वोट का इस्तेमाल तो करती हैं पर टिकट बटवारे में मुस्लिम समाज के लोगों की हिस्सेदारी की कोई बात ही नहीं करता।जबकि प्रजातंत्र में संख्या के आधार पर भागीदारी होनी चाहिए।इस भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए हमें लड़ाई लड़नी पड़ेगी।
जब मुलिम समाज के लोग विधान सभा में अपने संख्या के अनुसार पहुंचेंगे तो समाज के हित के लिए भी काम होगा और तभी मुस्लिम समाज का पिछड़ापन दूर हो पायेगा।उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है।यदि हम हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे तो जैसे आजादी के बाद से अबतक हमें भागीदारी नहीं मिला आगे भी नहीं मिलेगा।उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 'यदि भागीदारी नहीं तो वोट नहीं ' पर एकजुट हो जाएं तो राजनैतिक पार्टियों को मजबूर होकर मुस्लिम समाज के लोगों को भागीदारी देनी पड़ेगी।उन्होंने कहा कि जब तक अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ी जाएगी हक मिलना तो दूर हमारे हक की बात भी कोई करने वाला कोई नहीं होगा।
बैठक में मुख्य रूप से सदर अल्ताफ हुसैन,मो.असलम अंसारी,हाफिज एजाज अहमद,सभासद अशरफ अंसारी, फ़खरे आलम, मो.सलमान इदरीसी,अजीज अहमद इदरीसी, अब्दुल कलाम ठेकेदार,नजीर अहमद अंसारी, शादाब अली अंसारी,अफसर अंसारी,मो.हारुन आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ