अम्बेडकर चौक के नाम से जाना जायेगा गणेशपुर तिराहा - विधायक विनय वर्मा * विधायक ने अम्बेडकर चौक का किया शिलान्यास


 

जहीर अहमद 
शोहरतगढ़़,सिद्धार्थनगर।

विधानसभा शोहरतगढ़़ अन्तर्गत विकास खण्ड बढ़नी के गणेशपुर तिराहे पर शोहरतगढ़ विधायक की निधि से बनने वाले डॉ,0 भीमराव अम्बेडकर चौक का शिलान्यास व भूमिपूजन विधायक विनय वर्मा ने किया। 

  विधायक शोहरतगढ़़ विनय वर्मा ने विधायक निधि से 20.22 लाख रुपए की लागत से बढ़नी ब्लॉक के गनेशपुर तिराहे पर निर्मित होने वाले डॉ0 भीमराव अम्बेडकर चौक व चौक पर प्रतिमा स्थापना कार्य और तिराहे के सौंदर्गीकरण का शिलान्यास किया। 
भाजपा, अपना दल (एस) एवं निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक विनय वर्मा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के चार चौराहों को महापुरुषों के नाम पर सुन्दर बनाने का प्रयास किया गया है। चिल्हियां में शहीद भगत सिंह चौक का शिलान्यास करने के बाद गनेशपुर में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति एवं सौंदर्याकरण कार्य का शिलान्यास किया गया है।ऐसे महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने के लिए शिलान्यास का सुअवसर मिला है।उन्होंने बहुजन समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द ही बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। उन्होंने कहा कि पूज्य बाबा साहेब द्वारा दिया गया संविधान ही है, जिसने मुझ जैसे सामान्य परिवार के व्यक्ति को विधायक बनने का अवसर प्रदान किया। बाबा साहेब ने देश के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों को अधिकार और संविधान का मजबूत कवच दिया है। यह सामाजिक समरसता, समानता और न्याय के मूल्यों को और सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पहले विधायक विनय वर्मा ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ढेबरुआ को सोनेलाल पटेल व बढ़नी में पं0 अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से सौंदर्गीकरण होगा। इस अवसर पर  उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़़ विवेकानन्द मिश्र, तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव, सिडिको जेई वैभव सिंह, योगेन्द्र तिवारी, हरीश वर्मा, रामदास मौर्य, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ गोरखपुर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप कमलापुरी, रत्नेश सोनी, मयंक शुक्ला, रामबिलास यादव, विष्णु सिंह, श्यामू गुप्ता, जगदम्बा चौबे, अशोक पासवान, अनिल निषाद, दिलीप वरुण, अनिल मिश्र, विवेक गुप्ता, विजय प्रताप सिंह, राकेश तिवारी, संजय मित्तल सहित भाजपा, अपना दल (एस) एवं निषाद पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ