शारदा पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम संपन्न * संस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने बटोरी खूब वाहवाही

 
 

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। 
जहीर अहमद 
नगर पंचायत शोहरतगढ़़ के बोरा पेट्रोल पम्प के बगल स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित  वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निवर्तमान विधायक अमर सिंह चौधरी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ0 पवन मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पाण्डेय, श्याम जायसवाल के प्रतिनिधि घनश्याम गुप्ता, युवा नेता अभय प्रताप सिंह, श्याम सुन्दर चौधरी, शिक्षक रामविलास यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि सपा नेता अमर सिंह चौधरी ने कहा कि पिछड़े क्षेत्र में यह विद्यालय स्कूल शिक्षा क्षेत्र में मजबूती देगी। हमारे ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। कार्यक्रम में बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय है। वहीं नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल चौधरी ने कहा कि बच्चों के अन्दर असीम छिपी प्रतिभाएं होती हैं। उन्हें निखारने की जिम्मेदारी शिक्षक के ऊपर होती है। जिलाध्यक्ष डा0 पवन मिश्रा ने कहा कि यहां के बच्चों में प्रतिस्पर्धा उत्पन्न होगी। जो वह आगे की ओर अग्रसर होंगे। विशिष्ट अतिथि सूर्य प्रकाश पाण्डेय उर्फ पहलवान ने कहा कि बच्चों को पढ़ाई लिखाई के जरिए शिक्षक एक अच्छा इंसान बनाने का प्रयास करता है। अभय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वह नियमित विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। शिक्षक राम विलास यादव ने कहा कि बच्चों की प्रस्तुति सराहनीय है। बच्चों के अन्दर असीम छिपी प्रतिभाएं होती हैं। सर्वेश सिंह ने कहा कि शिक्षा की महत्ता देश के बाहर जाने पर दिखाई देती है। शिक्षा के क्षेत्र में अनुशासन जरूरी है। विद्यालय की छात्रा दिव्यांशी, विनीता, परी, श्रेया, साक्षी, संरचना की टीम ने गणेश वन्दना से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। उसके बाद अभय एवं संस्कार के फनी डांस "अब ओ आ रहे हैं" देखकर लोग काफी खुश हुए, वहीं सोनम एवं ममता (शंकर पार्वती) के मधुर ध्वनि में "भांग पीसे के मशीन" कार्यक्रम को सुनकर खूब सराहा। श्रद्धा, मानसी, प्रियंका, साक्षी, संजना, सोफिया, शिवानी, अभिषेक, अभिषेक अन्जुमान, वेद, अभय, सर्वेश व अनमोल की टीम के "मोबाईल एदिवशन" नाटक कार्यक्रम को देखकर लोगों ने खूब तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया। तन्नू, शालिनी, सपना, अनुष्का संजना की टीम के "माही वे" मजेदार ग्रुप डांस पर स्कूल के छात्र-छात्राओं व दर्शकों ने खूब आनन्द लिया। कार्यक्रम के संचालन इमरान खान, ब्यवस्था प्रभारी अवधेश चौधरी, कार्यक्रम प्रशिक्षक (बालिका) आंचल वर्मा, स्नेहा मल्ल व (बालक) अभिषेक अग्रहरि, आकाश, सिद्धार्थ मल्ल उपस्थित रहें। इस दौरान विद्यालय प्रबन्धक आशीष कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अरविन्द अग्रहरि, उप प्रधानाचार्य मुख्तार आलम, अवध बिहारी त्रिपाठी, राशिद जलाल, रविन्द्र चौधरी, सेराज अहमद, सफीक, सिद्धार्थ मल्ल, शवकुश, कु0 स्नेहा मल्ल, सोनम जहां, आर्शिया परवीन, साहिना, संध्या, आमिना बानो, अंकिता, श्रीमती कुसुमलता श्रीवास्तव मौजूद रहें। वहीं बार्षिकोत्सव कार्यक्रम के दौरान लवकुश चौधरी, महेश शर्मा, रत्नेश सोनी, रघुराज त्रिपाठी, बैजनाथ कन्नौजिया, विनोद उपाध्याय, वकील खान, दिनेश कुमार, आदि लोग मौजूद रहें।

टिप्पणियाँ