उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने थानाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन * सपा मुखिया की बेटी का सोशल मिडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग


शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)
 विधानसभा शोहरतगढ़ के पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शोहरतगढ़ थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर पार्टी मुखिया अखिलेश यादव की पुत्री का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर नाराजगी जताते हुए कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। 
उग्रसेन सिंह ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पुत्री का सोशल मीडिया पर भाजपा आईटी सेल द्वारा एआई जेनरेटेड भ्रामक एवं चरित्र हनन करने वाला पोस्ट प्रसारित किये जाने जैसा कुकृत्य किया गया है।महिला सशक्तिकरण का नारा लगाने वाली सरकार का असली चेहरा सामने आ गया है।आज बेटियां बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं।इस कृत्य को सपाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे।उन्होंने कहा कि उक्त प्रकरण के विरुद्ध ज्ञापन दिया गया है। जिसमें उक्त घृणित कृत्य करने और इसे प्रसारित करने वाले समाज-विरोधी तत्वों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई किये जाने,साथ ही सोशल मीडिया से ऐसी अमर्यादित पोस्टों को तुरंत हटाया जाने की मांग की गयी है।उन्होंने कहा कि बेटियों का सम्मान हमारी प्राथमिकता है और उनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वीरेन्द्र तिवारी,प्रदीप पथरकट पूर्व प्रमुख,रामू यादव जिला सचिव,विष्णु उमर,विक्रम यादव,बलराम चौरसिया,ओमप्रकाश यादव,गुड्डू सिंह, माता प्रसाद पाण्डेय ,हरिराम शर्मा,सूर्य प्रताप पाण्डेय,सुशील उपाध्याय,शिवा शर्मा,अरुण चौधरी,मजर हुसेन,राहुल चौरासिया,पप्पू सिंह,मो० रजा,हरिओम,सूरज त्रिपाठी,नीरज चौरासिया,मनोज सेठ,मो. जब्बार,आदर्श पाण्डेय,वीरेन्द्र साहनी, आशीष साहनी,विजय भारती,रामनेत साहनी,महेश साहनी, अनिल शर्मा,संजय चौरासिया,अखिलेश चौरासिया, रामविकास यादव सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ