कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच में सम्पन्न हुआ मुहर्रम का जुलूस * अखाड़ों में युवाओं ने दिखाए लाठी,तलवार आदिे के करतब
जहीर अहमद
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर
कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में मुहर्रम का पर्व पूरी श्रद्धा, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। विभिन्न अखाड़ों में मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने लाठी, डंडा एवं तलवारबाजी के आकर्षक और हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत कर अपने पारंपरिक कौशल का प्रदर्शन किया। मुहर्रम के जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तत्पर रहा।
शोहरतगढ़ कस्बा एवं नीबी दोहनी के अखाड़ों से निकले जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। अखाड़ों में युवाओं ने पारंपरिक युद्धक कलाओं का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ी रही। जुलूस के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सका। सहाबू उस्ताद के घर से प्रारंभ हुआ अखाड़ा जुलूस मस्जिद गली, धुनिया मोहल्ला, सुरहिया मोहल्ला, हाजी अब्दुल जब्बार के आवास, गोलघर, डॉ. अंसारी गली एवं अल्ताफ नेता के घर के सामने से होकर पुनः सहाबू उस्ताद के घर पहुंचा। वहां से रमजान गली होते हुए तिराहे पर पहुंचने के बाद ताजियादार कतारबद्ध हुए। रमजान गली तिराहे पर शोहरतगढ़ एवं नीबी दोहनी के ताजियों का पारंपरिक मिलान कराया गया। इसके बाद नीबी दोहनी का ताजिया नौरंगा स्थित कर्बला के लिए रवाना हुआ, जबकि शोहरतगढ़ का ताजिया कब्रिस्तान स्थित कर्बला ले जाया गया। जुलूस के दौरान डीजे पर "हम दीन का झंडा गाड़ेंगे...", "घर पुराना मेरे हुसैन का है, सारा जमाना मेरे हुसैन का है..." तथा "पत्ती-पत्ती फूल-फूल या रसूल..." जैसे धार्मिक नारों की धुन पर अखाड़े के खिलाड़ी करतब दिखाते रहे। जुलूस के दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण करते रहे। संवेदनशील चूना लाइन सहित अन्य स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती गई, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। देर शाम जुलूस के शांतिपूर्ण समापन पर पुलिस एवं प्रशासन ने राहत की सांस ली।
जामा मस्जिद सदर अल्ताफ हुसैन ने कहा कि मुहर्रम का पर्व प्रशासन, पुलिस और आमजन के सहयोग से पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह भाईचारा और सहयोग बनाए रखने की अपील की।चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने कहा कि शोहरतगढ़ की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल एक बार फिर देखने को मिली। उन्होंने मुहर्रम पर्व के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, पुलिस और सभी नागरिकों का धन्यवाद देते हुए आगे भी इसी तरह सहयोग बनाए रखने का आग्रह किया। डॉ. सरफराज अंसारी ने कहा कि मुहर्रम का जुलूस पूरी शांति, अनुशासन और आपसी सहयोग के साथ सम्पन्न होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल एवं सभी समुदायों के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी तरह सौहार्द और सहयोग बनाए रखने की अपील की। इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, एएसपी प्रशांत कुमार प्रसाद, उपजिलाधिकारी करमेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, नायब तहसीलदार माधुर्य यादव, सदर लेखपाल सुनील सिंह यादव, इंस्पेक्टर श्याम सुन्दर तिवारी, एलआईयू अधिकारी हरिलाल यादव, निरीक्षक सुभाष यादव, निरीक्षक अवधेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक रामबदन यादव, उपनिरीक्षक संतोष यादव, उपनिरीक्षक बलराम यादव, उपनिरीक्षक राजकुमार यादव, अधिशासी अधिकारी अजय कुमार, लिपिक राजेश कुमार त्रिपाठी, जामा मस्जिद सदर अल्ताफ हुसैन, उस्ताद इंसान अली, गैजू, मुस्ताक अहमद, अब्दुल कलाम, इंजीनियर एजाज अंसारी, डॉ. सरफराज अंसारी, मक्कू अंसारी, नियाज अहमद, हैदर अली, एहसान अली, वकार मोईन खान, शहजाद सिद्दीकी, शहंशाह, शाहरुख, महबूब खान, जफर अंसारी, अब्दुल मोतीन, अरमान अंसारी, सभासद वकील खान, सभासद बाबूजी अंसारी, अफसर अंसारी, शकील खान, शाह आलम अंसारी आदि शामिल रहे।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार, हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादव, हेड कांस्टेबल रामकरन निषाद सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें