पर्यावरण को नया जीवन देने कोे संकल्पित हैं सपाई- उग्रसेन सिंह * विधानसभा क्षेत्र में एक जुलाई से संपन्न हो रहा वृक्षारोपण कार्यक्रम
जहीर अहमद
शोहरतगढ़ ,सिद्धार्थनगर।
पीडीए के जननायक और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र 302-शोहरतगढ़ के ग्राम सभा लेदवा में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पूर्व सपा प्रत्याशी उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर एक जुलाई से ही शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में लगातार जनहित और पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज लेदवा ग्राम सभा में लगातार तीसरे दिन भी यह अभियान पूरे उत्साह के साथ जारी रहा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी उग्रसेन सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि माननीय अखिलेश यादव जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और पर्यावरण को हरा-भरा बनाना ही हमारा मुख्य लक्ष्य है।आगे यह भी कहा कि पर्यावरण को नया जीवन देने के लिए सपा का हर कार्यकर्ता संकल्पित है।इस दौरान कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भारी संख्या में पौधरोपण किया।
इस पावन अवसर पर मुख्य रूप से सपा जिला उपाध्यक्ष श्री वीरेंद्र तिवारी जी, जिला सचिव रामू जी, जनार्दन यादव, गुड्डु सिंह निजामुद्दीन, नत्थू चौधरी, घिराव गोस्वामी, हनुमान निषाद, मगनू यादव, शिव भुवाल चौधरी, केदार गुप्ता, गोविंद यादव, सुदामा गोस्वामी, कल चौधरी, हरिद्वार काका, बबलू, रुदल, आशिक अली, निजामुद्दीन, लम्बू, कल्लू चाचा, मल्ला सहित भारी संख्या में ग्रामवासी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें